फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work has better resolution

नए जज्बे के साथ बेहतर कार्य का लिया संकल्प

Mon, 18 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 18 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Work has better resolution
नए जज्बे के साथ बेहतर कार्य का लिया संकल्प
 कोल इंडिया के युवा अधिकारियों में भविष्य की चुनौतियों से निपटने का गुर पैदा करने के लिए शनिवार को एनसीएल मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। जेन नेक्स्ट विषयक कार्यशाला में कोल इंडिया की सभी आठ कंपनियों के उत्खनन संवर्ग के 40 युवा अधिकारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नए जज्बे के साथ बेहतर कार्य का संकल्प लिया।
विज्ञापन

 

 
मुख्य अतिथि कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध आर मोहन दास ने कहा कि एक अरब टन कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए लीक से हटकर कार्य करने की जरूरत है। एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग, निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू, सीवीओ केपी वेंकटेश्वर राव, निदेशक (तकनीकी/संचालन) गुणाधर पांडेय, निदेशक (वित्त)  पीएसआरके शास्त्री का कहना था कि एक अरब के बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए चार वर्षों में कोल उत्पादन को दोगुना करना है।

विज्ञापन

 


 बता दें कि वर्ष 2020 तक कोल इंडिया ने एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है। महाप्रबंधक (उत्खनन) तरुण कुमार ने आयोजन की उपयोगिता बताई। महाप्रबंधक (कार्मिक/मानव संसाधन विकास) टीबी राजू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमे तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed