{"_id":"611e7e898ebc3e79d53b2b8f","slug":"women-will-travel-for-free-in-110-buses-sonbhadra-news-vns6068427138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर 110 बसों में निशुल्क सफर करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर 110 बसों में निशुल्क सफर करेंगी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को परिवहन निगम की सभी बसों में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। शनिवार रात 12 बजे से रविवार की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी।
जिले के विभिन्न रूटों पर रोडवेज की 110 बसें संचालित होती हैं। सोनभद्र डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा का परिवहन निगम की सभी बसों में 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश मिला है। त्योहार पर सोनभद्र डिपो की 40 बसें चलाई जाएंगी। वाराणसी-शक्तिनगर सहित अन्य मार्गों पर प्रयागराज, मिर्जापुर, विंध्यनगर, काशी, चंदौली, जीरो रोड और चारबाग डिपो की करीब 70 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। सभी डिपो की रोडवेज बसों में महिलाएं रक्षाबंधन पर नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। जरूरत पड़ने पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रक्षाबंधन के दिन दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें राखी बांधने जाती हैं। बहनों के लिए इस पर्व पर आने-जाने की नि:शुल्क सुविधा परिवहन निगम की ओर से पिछले कई वर्षों से दी जा रही है। इस साल जिले में पांच हजार से अधिक महिलाओं के नि:शुल्क यात्रा करने की उम्मीद की जा रही है।
पिछले साल 2969 महिलाओं ने की थी नि:शुल्क यात्रा
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदेश सरकार पिछले कई वर्षों से दे रही है। पिछले साल रक्षाबंधन पर 24 घंटे में सिर्फ सोनभद्र डिपो की बसों में 2969 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की थी, जिसका कुल 2.24 लाख रुपये किराया हुआ था। पिछले साल कोरोना की वजह से भी कम महिलाएं निकली थीं। दो साल पहले रोडवेज बस में पांच हजार से अधिक महिलाएं नि:शुल्क यात्रा की थीं।