फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   women showed the moon with a sieve

ब्रती महिलाओं ने चलनी से चांद का दीदार किया

Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
women showed the moon with a sieve
राबर्ट्सगंज स्थित मेन चौक के समीप करवा चौथ पूजन में चलनी में चॉद की दीदार करती व्रती सीमा और स्वा? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/ओबरा/घोरावल। जिले में करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं बुधवार को करवा चौथ का निराजल व्रत की। रात में चंद्रमा के उदय होने पर परंपरागत तरीके से पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य दी। इसके बाद चलनी से पहले चांद और फिर पति के चेहरे का दीदार की। वहीं व्रती महिलाओं को पतियों ने जल पिलाकर व्रत का पारण कराया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में कई स्थानों पर करवा चौथ का व्रत की महिलाएं घर की छतों पर रात में समूह में पूजन कीं। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजन की। महिलाएं भगवान शंकर, मां पार्वती, कार्तिकेय तथा गणेश के साथ चंद्र देव की पूजा विधि विधान से की। इसके बाद करवा चौथ व्रत की कथा सुनीं। इस दौरान मिट्टी के बर्तन में चावल, उड़द की दाल, सिंदूर, चूड़ी, शीशा, कंघी, लाल रिबन तथा रुपए रखकर अपने से बड़ी सुहागिन महिलाओं के पैर छूकर उन्हें भेंट स्वरूप दिया। राबर्ट्सगंज की कुमकुम तिवारी, आशा यादव, पूजा, संध्या देवी आदि ने अपने अपने घरों के छत पर करवा चौथ की पूजन की। रात में 7.57 बजे चंद्रमा के उदय होने पर अघ्र्य देकर पूजा की। इसके बाद चलनी से पहले चांद का और फिर पति के चेहरे का दीदार किया। पूजन के पश्चात अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त की। उधर, ओबरा नगर में सुहागिन महिलाओं ने पति के लंबी उम्र की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत की। पूरे दिन व्रत रहने के पश्चात शाम को विधि विधान से पूजन की। इस दौरान मिट्टी के बर्तन में चावल, उड़द की दाल, सिंदूर, चूड़ी, शीशा, कंघी, लाल रिबन तथा रुपए रख कर अपने से बड़ी सुहागिन महिलाओं के पैर छूकर उन्हें भेंट स्वरूप दिया। शाम को थाली में चावल, कुमकुम, दीपक, धूपबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री रखकर व्रत की कथा का श्रवण किया। चांद के निकलने पर उसे छलनी से देखकर अर्घ्य देकर पति का चेहरा उसी चलनी से देखकर आरती पूजन की। साथ ही पति द्वारा अपनी पत्नियों को जल पिलाकर उनका व्रत पूर्ण कराया गया। पूजन कर रही अंजना भाटिया ने बताया कि चंद्रमा को सामान्यत: आयु, सुख और शांति का पूरक माना जाता है। करवा चौथ के व्रत में भगवान चंद्रमा की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होने के साथ सुख,शांति तथा पति को निश्चित रूप से लंबी उम्र मिलती है। पूजन में नीना गोस्वामी, पूजा अग्रवाल, मीना भाटिया, शालू गोस्वामी, सूर्या भाटिया आदि शामिल रहीं। इसी तरह जिले के अन्य इलाकों में भी करवा चौथ धूमधाम से मना। वहीं घोरावल नगर एवं आस पास के इलाकों में करवा चौथ विधि विधान से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जल व्रत रहकर पति की लंबी उम्र और कल्याण के लिए पूजन अर्चन की। रात में भगवान शिव, जगद्जननी माता पार्वती, श्रीगणेश भगवान, भगवान कार्तिकेय एवं चंद्रदेवता का विधि विधान से पूजा अर्चन की। तत्पश्चात चलनी से चंद्रदेवता एवं अपने पतिदेव का दर्शन किया और अपने पति की लंबी उम्र व सौभाग्य की कामना की।इसके पति ने अपने हांथों से पत्नी को जल व मिष्ठान्न ग्रहण कराया।

राबर्ट्सगंज न्यू कालोनी में करवा चौथ व्रत पूजन में चलनी में चॉद की दीदार करती व्रती निर्मला सिंघ?

राबर्ट्सगंज न्यू कालोनी में करवा चौथ व्रत पूजन में चलनी में चॉद की दीदार करती व्रती निर्मला सिंघ?- फोटो : SONBHADRA

ओबरा में करवां चौथ व्रत पर पूजन अर्चन करती व्रती महिलाएं।

ओबरा में करवां चौथ व्रत पर पूजन अर्चन करती व्रती महिलाएं।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed