फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women should come forward to win BJP : Meena Choubey

भाजपा को जीताने आगे आएं महिलाएं : मीना चौबे

Thu, 30 Dec 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Women should come forward to win BJP : Meena Choubey
नगर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे भाजपा को जीताने के लिए आगे आएं। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाते हुए विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने की हुंकार भरी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार स्वयं सहायता समूह का गठन कर गांव में छोटे मोटे उद्योग की स्थापना करने के लिए ऋण दे रही है। बालिका सुरक्षा और सम्मान के लिए भाजपा सरकार समर्पित होकर काम कर रही है। इसलिए पार्टी को जीत दिलाने के लिए महिलाएं आगे आएं। काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं की समृद्धि और उत्थान के साथ सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य इशिका पांडेय, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अंशू अग्रहरि, सुनीता खरवार, प्रमिला जायसवाल, कीर्ति मंडेलिया, गुड़िया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने की। संचालन प्रमिला त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed