फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women played the plate at the MP's office

Sonebhadra News: सांसद कार्यालय पर महिलाओं ने बजाई थाली

Sun, 12 Mar 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Women played the plate at the MP's office
सोनभद्र। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को राबर्ट्सगंज सांसद के कार्यालय पर थाली पीटकर विरोध जताया। बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सदन में इसके विरोध में आवाज उठाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में उरमौरा स्थित सांसद के कार्यालय पर पहुंची महिला कांग्रेस की सदस्यों ने नारेबाजी की। सांसद की अनुपस्थिति में कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। महंगाई से लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बाद भी डीजल, पेट्रोल के दामों में वृद्धि नहीं थम रही। इससे किसान और आमजन परेशान हैं। महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार में महंगाई सातवें असमान पर पहुंच गई है। अब समय आ गया है कि जनता के चुने हुए सांसदों को जगाया जाय, ताकि 13 मार्च को शुरू हो रहे संसद सत्र में वह जनहित के इस मुद्दे पर चर्चा करें। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष विमला देवी, शांति, प्रेमलता मिश्रा, नीलम, सीमा, निर्मला देवी, सोमरी, सुमन विश्वकर्मा, शांति देवी, बसंती, चंपा, मुनक्का, लवली, किरण, नीतू, तेतरी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed