फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's dead body found in the field, injury marks found on the body

Sonebhadra News: खेत में मिला महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

Sun, 02 Jul 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in the field, injury marks found on the body
स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में रविवार को सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव मिला। इस दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला कसकर हत्या के बाद उसका शव खेत में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पतरिहा गांव निवासी लखपतिया देवी (46) शाम को घर से बस्ती की ओर निकली थी। मृतका के छोटे बेटे शंख ने बताया कि रात में उसके न लौटने पर आसपास के घरों में तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे झरिया नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया। उसने कहा कि रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। जांच दल ने बताया कि महिला के शरीर में कई स्थानों पर गहरे जख्म और गर्दन पर काले निशान से उसके साथ मारपीट करने की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। फोरेंसिक टीम में विकास कुमार हेड कांस्टेबल, भैयालाल व आनंद कुमार शामिल रहे। विंढमगंज थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि महिला के पति अशरफी भुइयां की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में बेटे-बहू हैं। शव की स्थिति देख प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। मृतका के बेटे ने इस संबंध में तहरीर भी दी है। शक के आधार पर कुछ लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed