फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body found hanging from the noose of saree

Sonebhadra News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Sat, 18 Nov 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from the noose of saree
बभनी। थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम पंचायत के देवरिहवां गांव में शनिवार की सुबह एक महिला का शव घर से कुछ दूर फंदे पर लटकता मिला। घरेलू विवाद के बाद वह रात में नाराज होकर घर से निकली थी।
विज्ञापन


बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव में निवासी राजमतिया देवी (40) पत्नी कसराज और उसके परिवार में शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई थी। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। पति कसराज ने बताया कि घरेलू बात को लेकर रात में कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह गुस्से में आकर घर से निकल गई। रात में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह जब फिर तलाश शुरू किया तो घर से 50 मीटर दूर सिद्धा के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता उसका शव मिला। परिजनों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान पति श्रवण कुमार को दी। इस संबंध में एसआई सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed