{"_id":"681ba055f70e5afa55030abd","slug":"womans-body-found-behind-bsnl-office-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-128017-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीएसएनएल कार्यालय के पीछे मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीएसएनएल कार्यालय के पीछे मिला महिला का शव
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा के पीछे पसियान मोहल्ले की एक महिला का शव बुधवार को बीएसएनएल ऑफिस के पीछे सड़क किनारे मिला। घटना की जानकारी होने पर बच्चे और आस-पास के लोग पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के पसियान मोहल्ला निवासी रतुल (42) पत्नी शिवनारायण तिवारी की सुबह बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह 10 बजे महिला अपने घर से निकली। दोपहर करीब दो बजे बीएसएनएल कार्यालय के पीछे प्लांटेशन में सड़क किनारे महिला का शव मिला।
शव के पास पानी से भरा बोतल पड़ा था। महिला वहां किन परिस्थितियों में पहुंची और कैसे मौत हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मृतका के पति शिवनारायण राजस्थान में रहकर काम करते हैं। उनकी तीन संतानें हैं।