{"_id":"628cd26f26ea313ec9581cce","slug":"woman-plucking-tendu-leaves-murdered-with-a-sharp-weapon-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात की आशंका
Tue, 24 May 2022 06:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 24 May 2022 06:11 PM IST
सार
सोनभद्र के जामपानी गांव में तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला की मंगलवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर एएसपी व अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला की मंगलवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। रुपये के लेन-देन के विवाद में यह वारदात की गई। सूचना पर एएसपी, सीओ समेत अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
जामपानी गांव निवासी लखपतिया देवी (55) अपने पति रामभरोस के साथ मंगलवार की सुबह तेंदू पत्ता तोड़ने सीधाडांड़ जंगल में गई थी। दोनों थोड़ी दूर पर तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से लखपतिया पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसका पति पहुंचा तो गांव का एक व्यक्ति वहां से भागते दिखा।
विज्ञापन
उसने शोर मचाया, लेकिन अन्य मजदूरों के जुटने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। महिला को म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दुद्धी सीओ आशीष मिश्रा म्योरपुर सीएचसी पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ ही देर में एएसपी विजय शंकर मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला के पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके भाई सुनील की तीन मई को शादी थी, इसके पूर्व गांव के एक व्यक्ति से पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। सीओ आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।