फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman murdered father-in-law along with brother

महिला ने भाई के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी

Fri, 14 May 2021 05:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered father-in-law along with brother
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर (बढ़ौना) गांव में बृहस्पतिवार की रात एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने रामनरेश (55) का शव पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहू और उसके भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहुआर (बढ़ौना) गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र रामनरेश ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह डाला में मजदूरी करता है। उसका आरोप है कि उसके पिता की नीयत पत्नी के प्रति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि उसके पिता रामनरेश का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रहा है। उसने घर पहुंचकर अपने दस वर्षीय पुत्र से पिता की मौत के बारे में पूछताछ की। अशोक का कहना है कि उसके बेटे ने बताया कि मां और मामा ने पहले बाबा का गला दबाकर मारा इसके बाद पेड़ से लटका दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पंचनामा किया और जिला अस्पताल ले गई। इस संबंध में कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि तहरीर पर अशोक की पत्नी सुनीता देवी और लिलवाही गांव निवासी साले पप्पू के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed