फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman murdered due to superstition

यूपी: अंधविश्वास के चक्कर में महिला की हत्या, मायके में विवाद के दौरान धारदार हथियार से हुआ हमला

Sun, 17 Jan 2021 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered due to superstition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव में शनिवार को अंधविश्वास के चक्कर में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से एक महिला (45) पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में महिला को पीएचसी तियरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के भतीजे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


किरहुलिया गांव निवासी महिला तेतरी (45) अपने भाई रामदुलारे मौर्या निवासी बभनगावां के घर गई थी। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वह गांव में एक व्यक्ति घर जाकर बैठी थी। उसी वक्त काफी दिनों से अंधविश्वास के चक्कर परेशान एक व्यक्ति तेतरी के पास आया और उस पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा।
विज्ञापन


देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपी व्यक्ति ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। आनन-फानन में महिला को सीएचसी तियरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज करने के बाद उसको बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवाले उसको ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। पन्नूगंज थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। मृतका के भाई के लड़के अरविंद मौर्य ने आरोपी विजेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed