फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman killed with ax in Sonbhadra

सोनभद्र में कुल्हाड़ी से वारकर महिला की हत्या, घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही पुलिस 

Thu, 08 Oct 2020 11:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 08 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman killed with ax in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी ग्राम सभा के बिछड़ी टोले में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है।

विज्ञापन


बिछड़ी टोला निवासी शिवानी खरवार (27) पत्नी श्याम नारायण खरवार गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे घर के पास अकेले बैठी थी। इसी बीच पीछे से आए लक्ष्मण ने और उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शिवानी की चीख सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो लक्ष्मण भाग रहा था। परिजनों ने पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचना दी।
विज्ञापन


अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह शिवानी को डिबुलगंज चिकित्सालय ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी के पति ने हत्यारोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि शिवानी एक साल से मायके मेढौली में रह रही थी। एक पखवाड़े पूर्व ही वह ससुराल आई थी। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed