फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman Jumps into Well Following Dispute Over Mobile Phone; Body Recovered Three Hours Later

Sonebhadra News: मोबाइल के विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला, तीन घंटे बाद निकाला गया शव

Sat, 09 May 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman Jumps into Well Following Dispute Over Mobile Phone; Body Recovered Three Hours Later
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा ग्राम पंचायत कुएं में गिरने से मृतका- पूजा देवी(फाइल फोटो)स्रोत प
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के धूमा ग्राम पंचायत स्थित देवी धाम के पास शनिवार शाम पूजा देवी (25) ने कुएं में कूदकर जान दे दी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

अर्जुन गोंड की पत्नी पूजा देवी (25) ने शनिवार शाम लगभग चार बजे कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन के लिए विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं में करीब 25 फीट गहरा पानी होने के कारण शव निकालने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त कोशिश से करीब तीन घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी गांव केवल से विवाहिता के पिता भीम सिंह और भाई रामलाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मोर्चरी हाउस भेज दिया। एसओ शिव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed