फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   woman fathers allegation If the bullet bike was not given the daughter was hanged after killing her

विवाहिता के पिता का आरोप: 'बुलेट बाइक नहीं दी तो बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया',छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 04 Sep 2022 12:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Sep 2022 12:44 PM IST
सार

सोनभद्र में एक विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला जिससे गांव में हड़कंप मच गया। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
woman fathers allegation If the bullet bike was not given the daughter was hanged after killing her
गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत कम्हरिया गांव में रविवार की रात घर के अंदर टीनशेड में लगी पाइप से विवाहिता का शव लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज में बुलेट बाइक न देने पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

घोरावल निवासी हीरालाल के पुत्री सरिता (28) की शादी वर्ष 2011 में कम्हरिया गांव निवासी अनिल गुप्ता से हुई थी। दंपती को दो बेटियां रिया (6) और नित्या (4) हैं। पति अनिल के मुताबिक रविवार की रात खाना खाने के बाद सभी कमरे में सोने चले गए। भोर में नींद खुली तो घर के अंदर टीनशेड से लगी पाइप के सहारे सरिता का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मायके के लोग पहुंच गए। विवाहिता के पिता हीरालाल ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि पति की ओर से लगातार बुलेट बाइक और बड़ी स्क्रीन वाली टीवी की डिमांड हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के वक्त ही उन्होंने बाइक का पैसा दे दिया था, बावजूद अब बुलेट की मांग की जा रही थी। इस पर उन्होंने असमर्थता जता दी थी। इससे क्षुब्ध होकर अनिल ने सरिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। सुकृत चौकी प्रभारी धर्मनाथ सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed