फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies after falling from bike that jumps on breaker

Sonebhadra News: ब्रेकर पर उछली बाइक से गिरकर महिला की मौत

Tue, 14 Mar 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike that jumps on breaker
करमा। पति के साथ शिवद्वार से दर्शन-पूजन कर लौट रही महिला की सोमवार की देर शाम बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसा ब्रेकर पर बाइक उछलने से हुआ। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मंगलवार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासी कबूतरी देवी (53) पति बहादुर के साथ सोमवार को बाइक से शिवद्वार दर्शन करने गई थी। लौटते समय देर शामशिवद्वार से कुछ ही दूर स्थित ऊंचे ब्रेकर बाइक उछल गई। हादसे में महिला बाइक से गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे घोरावल सीएचसी में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर रात में ही बिना पोस्टमार्टम करवाए अपने घर आ गए और मंगलवार को मिर्जापुर में दाह संस्कार किया गया। मृतका के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। जिसमें एक लड़की की शादी अभी बाकी है। उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। पति मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed