{"_id":"657df1e1654c92db63095804","slug":"woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7075-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति समेत तीन पर केस
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के रैयबरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से शुक्रवार की रात एक महिला की मौत हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया है।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव निवासी ज्ञानचंद्र चौबे ने अपनी बेटी मनीषा की शादी 2013 में सदर कोतवाली क्षेत्र के रैयबरी निवासी कमलेश दुबे के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल वाले मनीषा को मारपीट करने के साथ ही प्रताड़ित करते थे। इस बीच शुक्रवार की शाम मनीषा ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। स्थिति बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
शनिवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मृतका के पिता ने उसके पति, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति कमलेश दुबे, ससुर रामनरेश दुबे और सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
तीन मासूमों के सिर से उठा मां छाया
मृतका ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान थी। सालों से हो रहे उत्पीड़न को वो अपने बच्चों के परवरिरा के लिए सहती गई। यह आस भी थी कि आगे चलकर सब कुछ ठीक हो जाएगा। मगर ऐसा नहीं हो सका। उत्पीड़न से वो इस कदर परेशान थी कि अपने दो लड़कियों और एक लड़के का मोह भी नहीं रहा। तीनों बच्चों की उम्र छह साल के भीतर होने के बाद भी मां से जहर खा लिया। बच्चों का रो-रोकर बूरा हाल था।