{"_id":"61af963c39e71b1f7860f3be","slug":"woman-beaten-up-half-naked-and-roam-in-the-village-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: पुआल में आग लगाने पर महिला को अर्द्धनग्न कर पीटा और गांव में घुमाया, एक गिरफ्तार, तीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: पुआल में आग लगाने पर महिला को अर्द्धनग्न कर पीटा और गांव में घुमाया, एक गिरफ्तार, तीन की तलाश
Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है। पूरा घटनाक्रम बेहद निंदनीय है। अभी तक चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र में रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को पुआल में आग लगाने पर कुछ लोगों ने अर्द्धनग्न कर पीटा और गांव में घुमाया। इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी ने थाना प्रभारी को फौरन कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बाकी तीन को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने गांव के एक व्यक्ति के पुआल में आग लगा दी थी। इससे पूरा पुआल जल गया था। इसकी जानकारी होने पर पुआल का मालिक अपने साथियों संग महिला को ढूंढने लगा। महिला गांव के बाहर नदी किनारे मिली। वह लोग महिला को अर्द्धनग्न हाल में पीटते हुए गांव ले गए और गांव में भी पीटते हुए घुमाया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। परिजनों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। वहीं ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना देने के बजाए मामले को दबाने की कोशिश की। शाम को इस घटना की जानकारी एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को हुई तो उन्होंने रायपुर थाना प्रभारी को फौरन कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है। पूरा घटनाक्रम बेहद निंदनीय है। अभी तक चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।