फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman allegation on parents-in-law of dayan said in sonbhadra

यूपी: सास-ससुर कहते हैं डायन, कई बार ओझाओं के पास ले जाया गया, जब पुलिस पहुंची तो मामला जानकर हो गई हैरान

Tue, 15 Jun 2021 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Jun 2021 11:17 PM IST
सार

मामला सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव का है। महिला ने थाने में जाकर तहरीर देकर सास-ससुर पर यह आरोप लगाया है। जब पुलिस घर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला।

विज्ञापन
Woman allegation on parents-in-law of dayan said in sonbhadra
महिला ने लगाए सास-सुसर पर आरोप।

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के बाद थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके सास-ससुर उसे डायन कहते हैं। उसको प्रताड़ित किया जाता है। जब पुलिस मामले की जांच करने पहुंची तो उसने ऐसा कुछ भी होने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि गुस्से में आकर उसने ऐसा कहा। इतना ही नहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया।

विज्ञापन


गांव की एक महिला ने पहले थाने में तहरीर देकर कहा कि चार साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसने अपने सास-ससुर पर आरोप लगाया कि शादी के बाद मात्र एक साल बाद ही उसके सास-ससुर उसे डायन कहने लगे और उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसे ओझाओं ने यहां भी ले जाया गया। जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। उधर, जब पुलिस मंगलवार की शाम मामले की जांच करने पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अश्वनी तिवारी ने बताया कि विवाहिता अपने सास ससुर के साथ रह रही है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने ऐसा आरोप लगा दिया था। अब वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती। वह परिवार के लोगों के साथ रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed