फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   wo brothers died due to drowning in the bowl

बाउली में डूबने से सगे दो भाइयों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 02 Jul 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
wo brothers died due to drowning in the bowl
बभनी। थाना क्षेत्र के जौराही गांव में बृहस्पतिवार को ह्दयविदारक घटना हुई। दो सगे भाई खेलते हुए बाउली में गिर कर काल की गाल में समा गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को बाहर निकाला। सीएचसी बभनी में डॉक्टर ने बच्चों को देखममे ही मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए सीएचसी दुद्घी ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की पूर्वांह करीब 11 बजे जौराही निवासी धूरूज लाल का आठ वर्षीय पुत्र राजू और पांच वर्षीय राजलाल घर से पचास मीटर दूर खेलते-खेलते बाउली के पास चले गये और दोनों भाई फिसल कर बाउली में गिर पड़ें। दोनों बच्चे डूबते बाउली के किनारे खड़ा एक लड़का देख लिया और दौड़कर डूब रहे बच्चों के घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। जब तक परिजन बाउली के पास पहुंचते दोनों बच्चे अंदर चले गये थे। ग्रामीणों ने किसी प्रकार से दोनों बच्चों को बाउली से बाहर निकाल कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। यहां अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल ने दोनों को बच्चों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक ने बताया कि काफी समय तक पानी के अंदर बच्चों केरहने से उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां शांति देवी मृत बच्चों के सिर को सिहलाते हुए बेसुध हो जा रही थी। वहीं पिता कुछ बोल नहीं पा रहे थे। धुरूज लाल को तीन बेटे है, जिसमें राजू सबसे बड़ा और राजलाल सबसे छोटा था। तीसरे बेेटे का नाम रामलाल है।ग्रारम प्रधान पति दिनेश कुमार गुप्ता ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी दी। खबर दिए जाने तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed