फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wish for long life of children by observing Nirjala fast

Sonebhadra News: निर्जला व्रत रहकर संतान की लंबी आयु की कामना

Fri, 06 Oct 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Wish for long life of children by observing Nirjala fast
सोनभद्र। संतान की लंबी आयु एवं परिवार में खुशहाली की कामना के साथ माताओं ने शुक्रवार को निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत की। शाम के वक्त व्रती माताएं एकत्रित होकर विधि विधान से पूजन अर्चन की। व्रती माताएं व्रत से संबंधित कथा श्रवण की। राबर्ट्सगंज नगर सहित अन्य बाजारों में दोपहर के समय खरीदारों की भीड़ उमड़ी रहीं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में रामसरोवर के पास, पन्नूगंज मार्ग, उत्तर मोहाल, अकड़हवा पोखरा के चारों भींटे के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों एवं अपने-अपने घरों में व्रती महिलाएं पूजन की। विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए जीमूतवाहन की कथा सुनीं। शाम चार बजे से देर शाम तक पूजन अर्चन का क्रम चलता रहा। शक्तिनगर: क्षेत्र में शुक्रवार पुत्रों के दुर्घायु के लिए माताओं ने जीवितपुत्रिका का निर्जला व्रत रख शाम विधि विधान से श्री रामजानकी मंदिर सरोवर, घरसड़ी प्रताप जलाशय, स्थानीय रिहंद जलाशय में स्नान ध्यान कर वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा-अर्चना कर जीवितपुत्रिका व्रत कथा सुन सुख समृद्धि का कामना की। क्षेत्र के चंदुआर, घरसड़ी, जवाहर नगर, कोहरौलिया, मिसरा, भैरवा, जमशीला, बरवानी, बीना बस स्टैंड, डफाली बस्ती, गांव में तालाबों, सरोवरो, नदी, जलाशय पर जीवितपुत्रिका व्रतधारी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो की देर शाम तक आना जाना लगा रहा। विंढमगंज: क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर के पुजारी राजू रंजन तिवारी व हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी ने जीवित्पुत्रिका व्रत करने वाली महिलाओं को कथा सुनाई। शुक्रवार को क्षेत्र में व्रती महिलाएं विधि विधान ससे जीवित्पुत्रिका पूजन कीं। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह से चोपन, रामगढ़, खलियारी, घोरावल, शाहगंज, अनपरा, ओबरा और दुद्धी क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका व्रत कर पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed