फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wires broken during rain, power supply stalled

आंधी, बारिश के दौरान तार टूटे, बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 20 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Wires broken during rain, power supply stalled
जिले में दो दिन से ताउते का असर देखा जा रहा है। बुधवार के बाद दूसरे दिन को भी तेज आंधी के साथ मुलसाधार बारिश हुई। सफाई नहीं होने से नालियां ओवरफ्लो हो गईं और सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए जिससे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे से 11 बजे तक बारिश हुई। इसके बाद ढाई बजे से शाम तक बारिश जारी रही। बारिश के चलने राबर्ट्सगंज नगर में नालियों की सफाई की पोल खुल गई। नालियां ओवरफ्लो करने तथा सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। राबर्ट्सगंज नगर में बढ़ौली चौक, नवीन मंडी समिति के सामने, धर्मशाला चौक, रेलवे क्रासिंग, रामसरोवर तालाब के पास, आंबेडकर नगर, नई बस्ती में जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अभी नालियों की सफाई नहीं कराये जाने के कारण लोगों नालियां ओवरफ्लो करने लगी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घोरावल: नगर एवं ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे जमकर बारिश हुई। भोर में भी बारिश हुई थी। घोरावल नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों शिवद्वार, बरदिया, खड़देउर, सतद्वारी, बिसरेखी, बेलवनिया, गुरुवल, डोमखरी, अहरौरा, धनावल, बंधा, पाती, परसौना, रेही, विसुंधरी, भैंसवार, सतौहा, नेवारी, खरुआंव, लक्ष्मणपुर, केवटा, सिरसाई, खुटहां, केवली समेत तमाम गांवों में बारिश हुई। तमाम जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ बिजली गिरने से कई लोग झुलस गए। बारिश से घोरावल नगर में तमाम जगहों पर पानी भर गया। घोरावल सीएचसी से बीआरसी जाने वाले मार्ग पर गंदा पानी भर गया। वहीं बीआरसी परिसर में भी पानी भर गया। घोरावल खुटहां बाईपास पर सड़क पर बने गड्ढे में एक पांच वर्षीया बालिका गिर गई, जिसे आस पास के लोगों ने गड्ढे के बाहर निकाला। वहीं घोरावल खुटहां सीमा पर व मुक्खा मोड़ पर सड़क पर पानी भर गया। नालियों में भी ओवरफ्लो से रहवासियों को काफी परेशानी हुई। वहीं राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुपुर: इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह व दोपहर में झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की तीव्र चमक एवं गड़गड़ाहट लोगों को भयभीत कर रही थी। लगातार गिर रही बिजली के कारण लोग घरों में दुबक गए। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान स्वामी मानसून शुरू होने के समय खपरैल आदि को दुरुस्त करते हैं, अचानक आई बरसात से इस प्रकार के लोगों के घरों में पानी घुस गया और लोग आनन-फानन में अपने सामानों को सहेज कर सुरक्षित बचाया।
दुद्धी। क्षेत्र में बुधवार की देर शाम 7.15 बजे बूंदाबांदी से जो बरसात शुरु हुआ वह देखते ही देखते मूसलधार बारिश में बदल गया। इस मूसलाधार बारिश में लोग जहां भी थे वहां पर छिप गए। मूसलधार बरसात के चलते लोग कहीं भी इधर से उधर नहीं जा पा रहे थे। रात 8.45 बजे तक मूसलाधार बारिश होता रहा। 15 मिनट बरसात रुकने के बाद उसके बाद फिर करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। रात करीब 11 बजे जाकर के मौसम साफ हुआ। सुबह आठ बजे भी तेज बारिश हुई। दोपहर बाद भी तेज गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

सब्जी मंडी में पानी जमा होने से हुई परेशानी
विंढमगंज। स्थानीय इलाके में शुक्रवार की देर शाम व बृहस्पतिवार की सुबह जोरदार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। सफाई न होने से नालियां ओवरफ्लो करने लगी। विंढमगंज सब्जी मंडी में पानी कुछ इस कदर लग गई थी ग्राहकों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमा हुए पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण यहां रह रहे व्यापारी व रहवासियों को घर में रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed