फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wire fell, short circuit blew transformer

तार टूटकर गिरा, शार्ट सर्किट से फुंका ट्रांसफार्मर

Sat, 19 Mar 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Wire fell, short circuit blew transformer
बिजली विभाग की लापरवाही से जर्जर तार टूटने के बाद शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर फुंक गया। वहीं उपभोक्ताओं के कई विद्युत उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

अनपरा बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के पास 440 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसी से नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई होती है। जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शुक्रवार की शाम करीब छह बजे शार्ट सर्किट से तार टूटकर गिर गया। इससे ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर के आसपास उगी झाड़ी में भी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जेई को फोन करने की कोशिश की लेकिन नहीं लगा। फिर इसकी सूचना सब स्टेशन बासी को दी गयी। सूचना पर बिजली तत्काल काट दी गई और लाइनमैन को मौके पर भेजा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से पास के व्यापारी अनुपम जायसवाल के यहां लगा मीटर और घर में लगा बिजली उपकरण फुंक गया। अन्य उपभोक्ताओं को भी इससे क्षति हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जर्जर तार को पहले बदल दिया गया होता तो इस तरह की घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed