फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Windows of buses not repaired

Sonebhadra News: बसों की खिड़कियों के शीशे नहीं हुए दुरुस्त

Fri, 06 Dec 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Windows of buses not repaired
सोनभद्र। सर्दी का असर बढ़ने के बाद भी रोडवेज बसों की खिड़कियों के शीशे ठीक न कराने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डिपो में प्रदर्शन किया। एआरएम विश्राम को ज्ञापन सौंपकर सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में भी बसों की टूटी खिड़कियां ठीक नहीं कराई गईं। इससे यात्री ठिठुरते हुए रात में सफर करने को बाध्य हैं। बसों में एंटी-फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर का कार्य भी जल्द पूरा किया जाना चाहिए। कहा कि ठंड के मौसम और शादी-विवाह के सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन खिड़कियों की खराब हालत और बसों की अन्य दुर्व्यवस्थाओं के कारण यात्री असुविधा का सामना कर रहे हैं। खिड़कियों से आने वाली आवाज से यात्री बातचीत तक नहीं कर सकते। भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर कुंभ मेले के लिए बसों का संचालन कर रही है लेकिन आम जनता की सुविधाओं की अनदेखी कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो सपा व्यापक प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में सरदार पारब्रह्म सिंह, जितेंद्र उमर वैश्य, राधेश्याम, गोपीनाथ गुप्ता, रिंकू गोस्वामी, गोविंद वर्मा, विष्णु कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed