फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife dies after dispute with husband

पति से विवाद के बाद पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Feb 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Wife dies after dispute with husband
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के झपरहवा टोले में बुधवार की रात में दंपती में विवाद हो गया। आपसी विवाद और मारपीट के बाद अनीता (33) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई सुरेंद्र गोंड की तहरीर पर चोपन थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुुसार, डाला चढ़ाई स्थित झपरहवां टोला में लक्ष्मण गोंड अपनी पत्नी अनीता के साथ रहता है। बुधवार की रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लक्ष्मण ने पत्नी को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर चोट लगने से पत्नी अचेत होकर गिर पड़ी। और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोस की रहने वाली सुनीता बकाया रुपया मांगने के लिए अनीता के घर गई तो अनीता गिरी हुई थी। सुनीता उसे उठाने गई तो उसे मृत देख शोर मचाने लगी। शोर सुनकर मृतका की देवरानी राजवंती समेत आसपास के लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रात में हुए विवाद की बात स्वीकार की। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट
घटना के वक्त घर पर नहीं थे बच्चे
लक्ष्मण गोंड अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस नाते मृतका के चारों बच्चे अपने ननिहाल में रहते थे। मृतक के पुत्र विकास ने बताया कि उसके पिता शराब पीकर अक्सर उन लोगों को मारते पीटते हैं। इसी वजह से वे मामा के यहां चले गए थे। चौकी प्रभारी एसके सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति की पिटाई से गंभीर चोट लगने से अनीता की मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झपरहवा टोला में बुधवार की रात अनीता गोंड की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है तो पता चला है कि पारिवारिक कलह में दंपति में विवाद हो गया था। पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे धक्का दे दिया। गिरने से उसे चोट आई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed