फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife beaten to death with a stick, accused husband absconding

Sonebhadra News: पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी पति फरार

Mon, 07 Oct 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death with a stick, accused husband absconding
अनपरा। थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में रविवार की रात पति ने लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। घटना से पहले दोनों में विवाद हुआ था। सोमवार को दोपहर बाद घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कुलडोमरी गांव के लुत्तीझरिया टोले में सोमवार को सोनमति (35) पत्नी विनोद बैगा का घर में खून से लथपथ शव मिला। दोपहर बाद ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। अनपरा थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति के ही हत्या करने की बात सामने आई है। देर रात नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान उनमें मारपीट भी हुई। पति ने पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति विनोद बैगा फरार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने जहर खा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बहेरा गांव निवासी लालबाबू (25) की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। किसी बात को लेकर सोमवार की सुबह उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह कहीं चला गया। कुछ देर बाद जब घर लौटा तो उसकी स्थिति बिगड़ गई थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed