फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife along with son-in-law murdered the milk vendor

Sonebhadra News : पत्नी ने दामाद के साथ मिलकर कराई थी दूध विक्रेता की हत्या, 50 हज़ार रुपये दी थी सुपारी

Sat, 29 Mar 2025 03:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव में 25 जनवरी की रात हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी ने दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। इस मामले में आरोपी समेत छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Wife along with son-in-law murdered the milk vendor
पुलिस की पकड़ में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

करमा थाना क्षेत्र में सरंगा गांव में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी की रात हुई दूध विक्रेता की हत्या का शनिवार को सनसनी खेज खुलासा हुआ। पुलिस ने दूध विक्रेता की हत्या में उसकी पत्नी, दामाद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पति के खराब चाल-चलन और प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने दामाद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन


भाड़े के हमलावरों को 50 हज़ार रुपये देकर पति की हत्या करा दी। थाना करमा और एसओजी की संयुक्त टीम को यह कामयाबी मिली। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम फरहदिया सीताबहार निवासी सुनीता देवी ने अपने पति रामनरेश यादव (45) की हत्या का मुकदमा 25 जनवरी को थाना करमा में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सुनीता देवी ने बताया था कि उनके पति शाम 6 बजे खली चूनी लेने के लिए घर से निकले थे। बाद में पता चला कि सरंगा गांव के पास रात करीब 8 बजे उनके गले पर लोहे के रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। केस दर्ज़ कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। सीओ घोरावल राहुल पांडेय के नेतृत्व में थाना करमा, सर्विलांस एवं एसओजी की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने ग्रामवासियों से सूचना एकत्र की और मृतक की पत्नी सुनीता देवी से गहन पूछताछ की। पूछताछ में सुनीता देवी ने स्वीकार किया कि उसने अपने दामाद जोगिनी ग्राम निवासी आलोक यादव के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। इसी साजिश के तहत केवटा निवासी संदीप कुमा, अजीत कुमार उर्फ़ गोलू, अंकित कुमार एवं मयंक कोल ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

इसके बदले उन्हें 50 हज़ार रुपये दिए गए थे। सुनीता देवी के अनुसार पिछले तीन वर्षों से पति रामनरेश का एक महिला के साथ संबंध हो गया। जिसके कारण वह उसे और उसके बच्चों को प्रताड़ित करता रहता था। काफ़ी समझाने के बाद भी आदत में सुधार न होने पर उसने विवश होकर दामाद आलोक यादव के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


उनके के पास से मृतक का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, आलाकत्ल रॉड और शेष बचे 15,000 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। थाना करमा पुलिस एवं संबंधित टीम की सतर्कता और जुटे प्रयासों ने इस गंभीर मामले का अनावरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed