फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Where the wedding music was played four days ago there is mourning now married woman committed suicide

Sonebhadra News : चार दिन पहले जहां बजी शहनाई वहां अब मातम है, विवाहिता ने खुदखुशी की, पुलिस कर रही जांच

Thu, 06 Mar 2025 03:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 03:52 PM IST
सार

पिपरी नगर पंचायत के न्यून मार्केट में चार दिन पहले शादी हुई दुल्हन ससुराल आई और उसने खुदखुशी कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Where the wedding music was played four days ago there is mourning now married woman committed suicide
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के न्यू मार्केट में चार दिन पहले ही ब्याह कर आई एक नव विवाहिता की बृहस्पतिवार की सुबह बंद कमरे में फांसी के फंदे से शव लटकता मिला। प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया जा रहा है। घटना के ससुराल पक्ष के लोग स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

 
पिपरी थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि आस्था पत्नी कुश निवासी न्यू मार्केट की शादी चार दिन पूर्व शक्तिनगर स्थित ज्वाला मुखी मंदिर में हुई थी। लड़की मध्य प्रदेश के बैढ़न की रहने वाली थी। चार दिनों तक सब कुछ सामान्य चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे जब विवाहिता के कमरे को खटखटाया गया तो दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव अंदर एसबेस्ट्स सीट के लिए लगे पाइप के सहारे फंदे से लटक रही थी। घटना की सूचना घर वालों ने पुलिस को दी। विवाहिता के पति कुश व अन्य घरवालों का कहना था कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था और लड़की की छोटी बहन भी उसके साथ में ही आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह भी घर में ही मौजूद थी। इसके बावजूद उसने कैसे और किन परिस्थिति में फांसी लगा ली। इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को को कब्जे में ले लिया है और घटना की सूचना उसके मायके वालों को दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed