फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the thatch kept in the field was thrown away, the youth in return set fire to Holika.

Sonebhadra News: खेत में रखा छप्पर फेंका तो बदले में युवकों ने होलिका में लगा दी आग

Mon, 02 Mar 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
When the thatch kept in the field was thrown away, the youth in return set fire to Holika.
होलिका जलने के बाद मौके पर मौजूद लोग। संवाद - फोटो : संवाद
खलियारी/वैनी (सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगढ़ ग्राम पंचायत के टोला पिपराडीह में सोमवार की सुबह कुछ युवकों ने होलिका में आग लगा दी। समय से पहले होलिका जलाए जाने से ग्रामीण उग्र हो गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर एकजुट होकर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खेत में रखा छप्पर होलिका में डाले जाने के प्रतिशोध में उन्होंने यह घटना की। पुलिस ने गांव में नई होलिका स्थापित करने पर लोगों को शांत किया। सरईगढ़ ग्राम पंचायत के टोला पिपराडीह में ग्रामीणों ने होलिका स्थापित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से होलिका को सजाने और उसे भव्य रूप देने में जुटे थे। जंगल से सूखी लकड़ियों, उपले आदि सामान होलिका में डाला गया।
सोमवार की भाेर में होलिका दहन की तैयारी में ग्रामीण जुटे थे। बताते हैं कि सोमवार की सुबह बाइक से कुछ युवक आए और होलिका में आग लगा दी। देखते ही देखते होलिका धू-धूकर जलने लगी। यह दृश्य देख ग्रामीण सन्न रह गए। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी युवक भाग गए।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा व धूप के चलते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। समय से पहले होलिका जलाने पर वह आक्रोश जताने लगे।
थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद नई होलिका स्थापित कराई गई।

एसओ अविनाश सिंह ने बताया कि गांव के ही रितेश और नागेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। रितेश ने बताया कि उसके खेत में रखा छप्पर होलिका में डाल दिया गया। इसी रंजिश में उसने यह घटना की। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed