फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the son-in-law bullied his wife, the brother-in-law beat him up.

Sonebhadra News: पत्नी पर जमाई धौंस तो साले ने कर दी पिटाई

Fri, 06 Mar 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
When the son-in-law bullied his wife, the brother-in-law beat him up.
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पत्नी पर धौंस जमाना खासा महंगा पड़ा। पिपरी में जहां पत्नी ने भाई को बुलाकर, उसके साथ पति की जमकर पिटाई कर दी। वहीं बीना में बहन से हुए विवाद से खफा होकर भाइयों ने ड्यूटी पर जा रहे जीजा को रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में भाई-बहन सहित कुल पांच को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बराईडांड़-पड़री के रहने वाले रामकेश यादव ने पिपरी थाने में दी तहरीर में बताया है कि उनका बड़ा बेटा विशारद पिपरी के वार्ड सात लंका कालोनी में रह रहा है। गत एक मार्च 2026 की रात 11 बजे उसकी किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पत्नी चंद्रावती ने फोन कर भाई मनोज निवासी रासपहरी थाना म्योरपुर को पिपरी बुला दिया। वहां उन दोनों ने विशारद की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पड़ोसियों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस उसे लेकर हिंडालको अस्पताल पहुंची और फोन के जरिए उसे घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने के बाद वह रेणुकूट पहुंचा। वहां से उसे पीएचसी म्योरपुर ले आया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को गत मंगलवार को दी तहरीर में पिता ने दावा किया कि विशारद को खासी गंभीर चोट आई है। वह बार-बार बेहोश हो जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन

दूसरी घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना की है। बीना बस स्टैंड के रहने वाले मनोज सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि
गत मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे वह बीना कोल खदान में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान पत्नी से हुए विवाद के मसले को लेकर उसके साले (पत्नी के भाई) विजय सोनी, निरंजन सोनी, गुरुचरन सोनी, नंदलाल सोनी निवासी जमशीला पहुंच गए। पहले गाली-गलौज की। एतराज पर सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed