फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When space was not found, the transformer was installed adjacent to the road

Sonebhadra News: जगह नहीं मिली तो सड़क से सटा कर लगा दिए ट्रांसफॉर्मर

Fri, 11 Apr 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
When space was not found, the transformer was installed adjacent to the road
सोनभद्र/अनपरा। बिजली निगम ने जगह-जगह बीच सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर लगा दिए हैं। आधी सड़क पर ट्रांसफॉर्मर होने से रास्ते सिकुड़ गए हैं। कई जगह खंभे भी रास्ते के बीच में हैं। इससे न सिर्फ आवागमन में परेशानी हो रही है, बल्कि हादसे का भी खतरा है। असुरक्षित तरीके से रास्ते के बीच में रखे ट्रांसफॉर्मर और खंभे के बगल से गुजरने में लोग सहमे रहते हैं। बिजली निगम की दलील है कि ट्रांसफाॅर्मर व खंभे के लिए जगह न उपलब्ध कराए जाने से ऐसी दिक्कत है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वर्षों पुराने तार और पोल बदले जा रहे हैं। रिवैंप योजना के तहत यह कार्य कराया जा रहा है। कई मोहल्लों में गलियों में जगह न होने के कारण खंभे नहीं लग पाए हैं। इसके चलते तार को बांस-बल्ली या घरों की दीवार के सहारे दौड़ाया गया है। प्लास्टिक कोटेड तार होने से गनीमत है, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर के पास भी ऐसी लापरवाही से रहवासी सहमे हुए हैं। अनपरा नगर में पहले से संकरी गलियों में सड़क के किनारे ही ट्रांसफॉर्मर लगा दिए गए हैं। इससे रास्ता और भी संकरा हो गया है। हाईवे पर भी सड़क से सटे ट्रांसफाॅर्मर होने से दिक्कत बनी हुई है। कुछ ऐसी ही स्थिति रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका की भी है। न्यू कॉलोनी में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर लगर दिया गया है। इससे आवागमन प्रभावित है। गर्मी में जब ओवरलोड के कारण तार गर्म होकर शार्ट करते हैं या ट्रांसफॉर्मर से धुआं निकलता है तो लोग सहम जाते हैं। कई जगह ट्रांसफाॅर्मर के किनारे सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है।
विज्ञापन

---
रास्ते में निकाल दिया छज्जा, खड़े नहीं हो सके खंभे
अनपरा नगर में अतिक्रमण के कारण स्थिति ठीक नहीं है। लोगों ने सड़कों तक सटाकर दुकान व मकान बना लिए हैं। इसके साथ ही छतों से तीन से चार फीट का बारजा भी सड़कों की ओर निकाल दिया है। गली के दोनों ओर से निकले बारजे के कारण जगह ही नहीं बचती। करीब दो माह पहले बिजली निगम के ठेकेदार पुराने तार को बदलते हुए नए खंभे लगा रहे थे। इस बीच गलियों में जगह को लेकर आपत्ति जताते हुए लोगों ने खंभे लगाने से मना कर दिया। इसके चलते ठेकेदार भी जहां-तहां जगह देखकर खंभे लगाकर चला गया। अब स्थिति यह है कि गलियों में बांस-बल्ली के सहारे कई सौ मीटर दूर तक तार ले जाए गए हैं। इससे लो वोल्टेज के साथ बारिश के दिनों में करंट लगने का खतरा भी बना है। कुछ जगह हाईटेंशन तार को लोगों की छतों से एंगल के सहारे गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस एक::
लोड बांटने के लिए लगना था ट्रांसफॉर्मर, जगह का इंतजार
रॉबर्ट्सगंज की न्यू कॉलोनी में बिजली आपूर्ति के लिए महिला थाना तिराहे पर लगे ट्रांसफॉर्मर से लाइन खींची गई है। इस ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 630 केवी है। लोड बढ़ने और लंबी दूरी तक तार खींचने के कारण उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की शिकायत रहती है। इसके मद्देनजर की कॉलोनी में 250 केवी का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। ट्रांसफाॅर्मर भी आ चुका है। अब बिजली निगम महीनों से इसे लगाने के लिए जगह ढूंढ रहा है। जेई सतीश यादव ने बताया कि दूरी अधिक होने के कारण बिजली पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे के आसपास जगह उपलब्ध कराया जाए तो ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाए। इस बारे में नगर पालिका को पत्र लिखा गया है।
----
केस दो::
ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित रखने के लिए जगह नहीं
आबादी बढ़ने के साथ बिजली का लोड भी बढ़ा है। इसके मद्देनजर नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए जा रहे हैं। बिजली निगम ने अनपरा में कई जगह ट्रांसफॉर्मर लगवाए, लेकिन इसे सुरक्षित रखने के लिए कहीं जगह ही नहीं मिली।
ऐसे में सड़क किनारे ही ट्रांसफॉर्मर लगाकर छोड़ दिया गया है। इस कारण सड़कों की चौड़ाई भी कम हो गई। जगह की समस्या के कारण औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन पर बिजली के खंभे व ट्रांसफाॅर्मर शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं। ठेकेदार हाईवे किनारे सर्विस लेन पर ही बिजली के खंभे लगाकर चला गया।


----
वर्जन...
नगरों में जगह को लेकर काफी समस्या है। गलियों में बिजली के पोल लगाने के लिए बिजली निगम के ठेकेदार गए थे लेकिन सड़कों के ऊपर मकान का छज्जा तो कहीं जगह की समस्या के कारण बिजली के खंभे नहीं लग पाए। अगर जगह मिलती है तो सड़कों से ट्रांसफाॅर्मर हटाने के साथ ही गलियों में खंभे भी लगाए जाएंगे। - दिलीप कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed