फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheat will be procured at 60 purchasing centers

Sonebhadra News: जिले में 60 क्रय केंद्रों पर गेहूं की होगी खरीद

Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at 60 purchasing centers
सोनभद्र। जनपद में वर्ष 2023-24 में 60 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय एजेंसियों ने केंद्रों का निर्धारण कर रिपोर्ट विपणन अधिकारी को मुहैया करा दिया है। विपणन अधिकारी ने केंद्रों के निर्धारण की रिपोर्ट एडीएम और डीएम को भेजने की कार्यवाही में जुटे हैं। क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गेहूं क्रय करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन एवं एडीएम सहदेव मिश्रा की देखरेख में किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रों का निर्धारण करने की कार्यवाही की जा रही है। विपणन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज, चोपन, चतरा, घोरावल, नगवां, करमा, दुद्धी, बभनी, म्योरपुर और कोन ब्लॉक क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में क्रय एजेंसियों ने अभी तक 60 क्रय केंद्रों का निर्धारण कर लिया है। किसानों को गेहूं बेचने के लिए दूर न जाना पड़ें। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रों को बनाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर विपणन अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए जिला विपणन अधिकारी अमित चौधरी ने कहा कि एक अप्रैल से 15 जून तक केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। कहा कि क्रय एजेंसियों द्वारा 60 क्रय केंद्रों की तैयार कर दी गई रिपोर्ट को एडीएम के माध्यम से डीएम के पास जाएगी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद निर्धारित समयसीमा से केंद्रों पर खरीद शुरू की जाएगी। कहा कि जरूरत पड़ने पर किसानों की सुविधाओं के मद्देनजर और क्रय केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed