फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wet manure to meet the furore

भीगी खाद मिलने पर किया हंगामा

Fri, 24 Jul 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 24 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wet manure to meet the furore
 गयारतवल किसान सेवा साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को भीगी डीएपी मिलने से नाराज किसानों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने समिति के सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें समझाकर शांत कराई। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

 सुबह करीब आठ बजे ममुआ, बिच्छी, बुड़हर, कुसी, अमोखर, कम्हारडीह, सागो समेत अन्य गांवों के दर्जनों किसान डीएपी खाद लेने के लिए गयारतवल किसान सेवा साधन सहकारी समिति पर पहुंचे। यहां समिति के कर्मचारियों ने पानी से भीगी खाद की बोरी किसानों को देना शुरू किया तो वे लेने से इंकार कर दिया और हंगामा करने लगे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे नाराज किसानों ने राजमार्ग पर चक्काजाम कर रफ्तानी रोक दी है। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार किसानों को उर्वरक मुहैया नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने समिति के कर्मचारियों पर डीएपी की कालाबाजारी करने का आरोप मढ़ते हुए इसकी जांच किए जोने की मांग की। कहा कि समिति के कर्मचारियों के लापरवाही से खाद भीग गई है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नियमानुसार किसानों को खाद मुहैया कराई जाए। कहा कि सचिव की मनमानी से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस  ने किसानों को उनकी समस्याएं दूर कराने का आश्वासन देकर          उन्हें शांत किया। घंटे भर जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। विरोध करने में पवन  तिवारी, गिरीश तिवारी, उदय कुमार, प्रमोद, राजकुमार, भाईलाल पटेल, मंगल मौर्या, प्रेम बहादूर, प्रेमचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed