फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Western disturbance active in Purvanchal, rain with thunderstorm, hail

पूर्वांचल में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी के साथ हुई बारिश, पड़े ओले, एक की मौत 

Sat, 30 May 2020 10:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 30 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Western disturbance active in Purvanchal, rain with thunderstorm, hail
मौसम का हाल। - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ और दो दिनों से आसमान में छाए बादल शनिवार शाम होते-होते सक्रिय हो उठे। पूर्वांचल के वाराणसी सहित जौनपुर, सोनभद्र, भदोही समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कई क्षेत्रों में ओले भी पड़े। जौनपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए जिनमें एक की मौत हो गई। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए । 

विज्ञापन


 दरअसल, शुक्रवार को दोपहर में सूर्य की तल्ख किरणें असहनीय रहीं। शाम को अचानक मौसम में परिवर्तन होने लगा। वाराणसी में शनिवार शाम सात बजे बाद धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। सोनभद्र जिले के सलखन क्षेत्र में ओले भी पड़े। आजमगढ़ के पवई क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। आंधी में कई लोगों के टिनशेड उड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन


गाजीपुर में शाम सात बजे आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसमें कई स्थानों पर दुकानों के छप्पर उड़ गए। भदोही के कई इलाकों में ओले पड़े, यहां के पाली और भिडियूरा इलाके में 100 से 200 ग्राम तक के ओले गिरे। इससे सब्जी और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Western disturbance active in Purvanchal, rain with thunderstorm, hail
rain, बारिश - फोटो : amar ujala

सुरियावां और अभोली क्षेत्र के परऊपुर गांव में ओलों की बारिश से कुछ देर के लिए जमीन सफेद हो गई। जौनपुर के अहमदपुर गांव की बधवा बस्ती में गोमती किनारे बड़वा महादेव मंदिर के गुंबद पर बिजली गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद टूट गया और बिजली की चपेट में आने से नीचे खड़े दो युवक झुलस गए जिनमें विनोद चौहान (38) की मौत हो गई जबकि रिशु घायल हो गया। वाराणसी में शाम सवा सात बजे धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हुई कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed