फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weeds in Basauli village, many houses not burnt

बसौली गांव में मातम, नहीं जले कई के घर चुल्हे

Tue, 02 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Weeds in Basauli village, many houses not burnt
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में बंधी में डूबने से हुई दो बच्चों की मौत के बाद बसौली गांव में मातम छा गया है। पोस्टमार्टम के बाद अब जब मासूमों के शव घर पहुंचे तो गांव में जैसे कोहराम मच गया। शोक में गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। सोमवार को बसौली गांव निवासी सात वर्षीय सूर्य प्रकाश पुत्र भारत और आठ वर्षीय सुरेश पुत्र शिवानंद अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर अमौली गांव स्थित बंधी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। साथ में सुरेश का बड़ा भाई मुकेश भी था। सूर्यप्रकाश और सुरेश मछली पकड़ने के चक्कर में गहरे पानी में डूब गए थे और उनकी मौत हो गई थी। देर शाम कोतवाल ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन रात में पीएम नहीं हुआ। दूसरे दिन मंगलवार को मोर्चरी के बाहर बच्चों के परिजनों के विलाप को देख मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही थी। दोपहर बाद शवों का पीएम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि शिवानंद को सुरेश समेत दो बेटे व एक बेटी हैं। वह मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करते हैं। वहीं होमगार्ड भरत की पांच औलाद थी। कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर बसौली में बच्चों की मौत से मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed