फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wedding songs resonated in Sonbhadra: 440 couples from four tehsils took seven vows three had Nikah

सोनभद्र में गूंजे वैवाहिक गीत : चार तहसीलों के 440 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन का निकाह

Mon, 25 Nov 2024 08:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 25 Nov 2024 08:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के चारों तहसीलों में सोमवार को 440 जोड़ों ने सात फेरे लिए। तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
 

विज्ञापन
Wedding songs resonated in Sonbhadra: 440 couples from four tehsils took seven vows three had Nikah
सामुहिक विवाह का आयोजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उरमौरा स्थित डायट परिसर में हुए समारोह में रॉबर्ट्सगंज तहसील 85 जोड़ों का विवाह हुआ। सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीडीओ शेषनाथ चौहान, ब्लाॅक प्रमुख सदर अजीत रावत, आलोक सिंह की देखरेख में विवाह की रस्में पूरी कराई गई। इसी प्रकार से रेलवे फुटबाल ग्राउंड चोपन में ओबरा तहसील के कार्यक्रम में 86 जोड़ों का विवाह हुआ।

विज्ञापन


यहां समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, ब्लाॅक प्रमुख चोपन लीला गोंड, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय देवली मय केवली में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दीपक पटेल, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य मौजूद रहे। भाऊराव पीजी काॅलेज दुद्धी में ब्लाॅक प्रमुख दुद्धी रामनरेश पासवान, श्रवण कुमार गोंड, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि अवध नारायण यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन





घोरावल में एक और दुद्धी में दो जोड़ों का निकाह भी हुआ। शादी समारोह में नवदंपती को चांदी की पायल, बिछिया, बिस्तर, पंखा, बक्शा सहित दस हजार रुपये की सामग्री प्रदान की गई। शेष 35 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed