फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wedding party's vehicle collides, teenager dies

Sonebhadra News: बरातियों का वाहन टकराया, किशोर की मौत

Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wedding party's vehicle collides, teenager dies
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में शुक्रवार को हुए हादसे में किशोर की मौत हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों में सवार 13 बराती घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के भलुगढ़ में शुक्रवार की सुबह तब हुई जब बरातियों को लेकर लौट रही बोलेरो दूसरी बोलेरो से टकरा गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को माड़ा थाना क्षेत्र के असनी गांव से हेमंत पनिका के घर से बरात बरगवां थाना क्षेत्र के पोंड़ी गांव में गई थी। शुक्रवार की सुबह विदाई के बाद बराती चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। तभी भलुगढ़ गांव के पास पहुंचते ही बरातियों से भरी बोलेरो से दूसरी बोलेरो की टक्कर हो गई। इसके पीछे चालक को झपकी आना कारण बताया जा रहा है। हादसे में दिवस पनिका (16) पुत्र सुनील पनिका की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि दुर्घटना में 13 बराती घायल हुए हैं।
विज्ञापन

असनी गांव निवासी घायलों में सुनील पनिका पुत्र राजलाल पनिका, विद्युत पनिका पुत्र राम विशाले पनिका, सरस्वती पनिका पत्नी प्रदीप पनिका, अंशु पनिका पुत्र हेमंत पनिका, ऊषा पनिका पत्नी पवन पनिका, रीता पनिका पत्नी अवधेश पनिका, अंकित पनिका पुत्र अवधेश पनिका, अभी पनिका पुत्र प्रदीप पनिका, अनिष्का पनिका पुत्री प्रदीप पनिका, आदित्य पनिका पुत्र अवधेश पनिका, मनीष पनिका पुत्र रामकिशुन पनिका व चालक अरविंद पनिका पुत्र राजलाल पनिका शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया। मृतक के शव का पीएम कराकर देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed