फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   We will run a signature campaign for City Hospital

Sonebhadra News: सिटी अस्पताल के लिए चलाएंगे हस्ताक्षर मुहिम

Fri, 16 May 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
We will run a signature campaign for City Hospital
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में पुराने अस्पताल में सिटी अस्पताल खुलवाने की मांग को लेकर नगर वासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने नगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के नगर में सिटी अस्पताल खोले जाने के अनशन को तोड़वाया।
विज्ञापन

कहा कि नगर में सिटी अस्पताल की बेहद जरूरत है। इसके लिए वार्ड वार घर-घर जाकर नगरवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कई चरणों में कई सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। इसे राज्य सरकार एवं संबंधित मंत्री को दिया जाएगा। जब तक नगर में सिटी अस्पताल नहीं खोला जाता, तब तक यह अभियान अलग-अलग तरीके से जनता के सहयोग से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव की काफी उम्र हो चुकी है और बीमार भी रहते हैं। इसलिए उनकी इस लड़ाई को जारी रखा जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से नगर के तमाम वरिष्ठ जनों एवं नगर वासियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। नगर में हर हाल में सिटी अस्पताल खोला जाना चाहिए। दूसरे चरण में कचहरी स्थित अधिवक्ताओं से भी सहयोग लिया जाएगा। जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी से भी अपेक्षित सहयोग लेते हुए इसकी लड़ाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed