फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   We will fight till the shortage of doctors and medicines is resolved

Sonebhadra News: डॉक्टरों-दवाओं की कमी दूर होने तक करेंगे संघर्ष

Fri, 04 Jul 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
We will fight till the shortage of doctors and medicines is resolved
सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर और दवा की भारी कमी को लेकर आनंद पटेल दयालु प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस युवा मंच उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा गया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. रतनपाल सिंह सुमन को ज्ञापन सौंप कर कहा कि जब तक डॉक्टरों और दवा की कमी दूर नहीं हो जाएगी, तब तक संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन में आनंद पटेल दयालु ने कहा कि 2 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र के डॉक्टर और दवा की कमी से परेशान हैं। हर दिन सैकड़ों मरीजों को इलाज कराने 50 से 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यहां ब्लड जांच की कोई सुविधा नहीं है। एक्सरे मशीन नहीं है, आंख की जांच की मशीन नहीं है। अगर किसी की हड्डी टूट जाए तो कोई डॉक्टर नहीं है। इस समस्या को लेकर पिछले एक पखवाड़े से हस्ताक्षर अभियान भी आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। लोग लगातार जुड़ रहे हैं क्योंकि यह संघर्ष किसी पद के लिए नहीं बल्कि आम आदमी की जिंदगी बचाने के लिए है।
विज्ञापन


इस मौके पर जनाब महताब आलम प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच, संतोष कनौजिया जिला सचिव , विकास कुमार गौड़ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed