फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   We will fight for the rights of the tribal society from the streets to the Parliament

Sonebhadra News: सड़क से संसद तक लड़ेंगे आदिवासी समाज के अधिकार की लड़ाई

Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
We will fight for the rights of the tribal society from the streets to the Parliament
म्योरपुर के बभनडीहा मैं विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और उसे बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही आदिवासियों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की गई। वहीं, कलाकारों ने करमा, शैला आदि लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बहुआर के टोला बढ़ौना में पूर्व प्रधान छोटेलाल गोंड की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। संचालन सपा के जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गोंड ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गोंड, डॉ.लोकपति पटेल, महिला सभा की प्रदेश सचिव प्रतिभा सिंह गोंड, रामेश्वर पटेल, रामकेश पनिका, सईद कुरैशी रहे। सांसद ने गांव में बने आदिवासी सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा आदिवासी समाज की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। आदिवासी समाज का अपमान किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर दिनेश बियार, शिव शंकर मरकाम, विनय कुशराम, वेद प्रकाश मरकाम, लाली प्रसाद, रामबली कोल आदि मौजूद रहे।
डाला: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री शंभू सिंह गोंड के आवास पर हुई गोष्ठी में आदिवासी समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। युवाओं की टीम ने पटेहरा टोला में बैठक की और बाइक रैली निकाली। जय जोहार, बिरसा मुंडा अमर रहे का उद्घोष होता रहा।

उमेश कुमार ने कहा कि आदिवासियों को अपने हक के लिए एकजुट होना पड़ेगा। गोष्ठी में शंभू सिंह गोंड ने अतिथियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर संतोष कुमार बबलू, मुकेश जैन, नीरज दुबे, रमेश, संजय, अजय, प्रेम, प्रवेश, अंकित आदि मौजूद रहे।
दुद्धी के खेल मैदान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय सिंह धुर्वे, भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि आदिवासी समाज अब जागरूक हो रहा है। शिक्षित आदिवासी अपने हक के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश मोहन, संयोजक फौजदार सिंह परस्ते आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed