{"_id":"653ab6086122c7db560bc327","slug":"water-supply-disrupted-due-to-leakage-in-old-pipeline-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-5116-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पुरानी पाइप लाइन में आए दिन लीकेज से जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पुरानी पाइप लाइन में आए दिन लीकेज से जलापूर्ति बाधित
विज्ञापन
अनपरा। नगर पंचायत के डिबुलगंज पुनर्वास बस्ती के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई दिनों से सप्लाई का पानी नहीं आने से बाल्टी-डिब्बा लेकर भटकना पड़ रहा है। लीकेज के चलते आए दिन लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर के वार्ड नंबर दो भगत सिंह नगर डिबुलगंज में अनपरा तापीय परियोजना की पुनर्वास बस्ती के लोगों को आए दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बस्ती के नन्हेलाल गुप्ता, रइस, जसीबुन्निशा, सहिला, राजिया, शिवकुमार आदि ने बताया कि वे सभी परियोजना से प्रभावित परिवारों में से हैं। बस्ती बसने के साथ परियोजना ने बस्ती में पेयजल की व्यवस्था हर-घर नल लगाकर की। चार दशक से उसी पुराने पाइप लाइन से जलापूर्ति की जा रही है। आए दिन लीकेज होने से आपूर्ति बंद हो जाती है।
सभासद से शिकायत पर नगर पंचायत की ओर से टैंकर भेजा जाता है, लेकिन इससे भी एक ही वक्त पानी मिलता है, जो पर्याप्त नहीं है। जल निगम ने पूरे नगर में पाइप लाइन बिछाया लेकिन पुर्नवास बस्ती को छोड़ दिया गया। बस्ती के लोगों ने नगर पंचायत के चेयरमैन से बस्ती में पाइप लाइन बिछाने की मांग की है। इस संबंध में प्रबंधन का कहना है कि लीकेज को दुरूस्त कराकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। लीकेज से समस्या आती है।