फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water performance and slogans

पानी के लिए प्रदर्शन और नारेबाजी

Sun, 10 May 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sun, 10 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Water performance and slogans
जनपद में जगह-जगह पानी की समस्या को लेकर रविवार को भी प्रदर्शन और नारेबाजी का दौर जारी रहा। राबर्ट्सगंज नगर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन को समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं डाला क्षेत्र में भाजयुमो ने स्थानीय लोगों के साथ जल संकट के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। 
विज्ञापन


पूर्व में मायावती सरकार में गरीबों को कांशीराम आवासों में बिजली, पानी की व्यवस्था की गई थी लेकिन अब यहां के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। नगर पािलका क्षेत्र से सटे पुसौली गांव में स्थित आवासों में लोगों के घरों के छत पर पानी की टंकी सूखी पड़ी है। हैंडपंपों ने भी जवाब दे दिया है। इससे लोगों के समक्ष पानी का संकट पैदा हो गया है। पास ही स्थित एक विद्यालय से लोग पानी ले रहे हैं। शिकायत के बावजूद कोई व्यवस्था न होने से नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 यहां रहने वाली मीरा मिश्रा, रेशमा और सबीना का कहना था कि जिला प्रशासन चाहे तो पानी की व्यवस्था कर दे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने पालिका प्रशासन से टैंकर से पानी की आपूर्ति करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सनारा, गौरव, रिंकी, रमनदीप, पिंकी, पार्वती, मीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डालाः क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया। उनके साथ डिब्बा-बाल्टी लेकर कस्बा के लोगों ने भी नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में महेश सोनी, चंद्रमणि राय, चंदन, चिकू, लल्ली, अमित कुमार, फूलमती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed