फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water level of Nagwan dam increased by 12 feet in 24 hours

Sonebhadra News: 24 घंटे में 12 फीट बढ़ा नगवां बांध का जलस्तर

Thu, 03 Aug 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Water level of Nagwan dam increased by 12 feet in 24 hours
रामगढ़। छत्तीसगढ़ सीमा पर कनहर बांध के साथ ही बिहार सीमा पर निर्मित नगवां बांध में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में बांध के जलस्तर में 10 फीट की वृद्धि हुई है। बांध में पानी भरने से किसानों को जल्द ही सिंचाई के लिए नहर का पानी मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार की सुबह नगवां बांध का जलस्तर 28 फीट था, जो बृहस्पतिवार की सुबह बांध का जलस्तर बढ़कर 40 फीट तक पहुंच गया। इससे क्षेत्र के किसान खुश हैं। किसानों को धान की रोपाई होने जाने की उम्मीद जगी है। वहीं धंधरौल बांध का जलस्तर भी धीमी गति से बढ़ना शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को दोपहर तक धंधरौल बांध का जलस्तर 10 फीट हो गया है। मिर्जापुर कैनाल डिवीजन मिर्जापुर के सहायक अभियंता राजीव प्रसाद ने बताया कि नगवां बांध का फाटक सिंचाई के लिए शुक्रवार की सुबह से खोल दिया जाएगा। बरसात होने पर नहर चलती रहेगी। धंधरौल बांध में अभी पर्याप्त पानी नहीं है।
विज्ञापन

सोन नदी में 18 सेमी प्रति घंटे की वृद्धि
सोनभद्र। जिले के बड़े भू-भाग से गुजरने वाली सोन नदी में पानी भी तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को नदी में 18 सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि दर्ज की गई। कंट्रोल रूम के मुताबिक नदी का वर्तमान जलस्तर 167.08 मीटर है। नदी में खतरे का निशान 171 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed