फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water level in Kanhar suddenly increased, Korchi road closed

कनहर में अचानक बढ़ा जल स्तर, कोरची मार्ग बंद

Sun, 08 Mar 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Water level in Kanhar suddenly increased, Korchi road closed
दुद्धी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश के कारण रविवार को दोपहर बाद कनहर नदी के जल स्तर में अचानक तेजी से वृद्धि हो गया। कनहर नदी में अचानक आई बाढ़ से अमवार कोरची आने जाने का रास्ता ब्लॉक हो गया। इससे कोरची गांव जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नदी में पानी के कम बहाव का इंतजार कर रहे हैं। ताकि वह नदी पार कर अपने घर गांव जा सके। सुंदरी गांव जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी जब कम होगा तभी उस पार जा सकते हैं। उधर कनहर में आई अचानक बाढ़ के चलते अमवार से कोरची जाने वाला रपटा बह गया है। जिसके चलते कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण में गिट्टी पत्थर व अन्य समाग्रियों से लदे ट्रकों के आने जाने का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। इससे दो से तीन दिन तक परियोजना का निर्माण कार्य बंद होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में ज्यादा बारिश होने से कनहर नदी में पानी का बहाव तेज हो जाता है। इससे बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। परियोजना के अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि कनहर नदी में बाढ़ के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, किसी प्रकार की कोई नुकसान व खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed