फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water flowing from neem tree devotees gathered for worship in sonbhadra

Sonbhadra News: नीम के पेड़ से निकल रहा जल, देवी का वास मानकर पूजन को उमड़े श्रद्धालु

Sun, 01 Dec 2024 01:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 01 Dec 2024 01:34 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुराने नीम के पेड़ से पानी टपकने पर लोग यहां देवी का वास होना बता रहे हैं। साथ ही दूर- दराज से लोग यहां पूजा- पाठ करने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Water flowing from neem tree devotees gathered for worship in sonbhadra
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के केकराही, करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बकाही स्थित पुराने नीम के पेड़ से निकल रहा पानी लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। इस पेड़ से बीते दो-तीन दिन से पानी निकल रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार करमा के ग्राम पंचायत बकाही में एक पुराना नीम का पेड़ हैं। इस पेड़ के टहनियों से तीन दिन पहले अचानक जल टपकने लगा, इसको लेकर गांव के लोगों में चर्चा होने लगी। इसकी जानकारी होने पर दूर-दराज से लोग वहां पहुंच रहे हैं, दैविक शक्ति मानकर नीम के पेड़ से निकल रहे पानी को लोग पी रहे हैं। 
विज्ञापन




इस संबंध में ग्राम प्रधान अमरेश उर्फ राजू का कहना है कि लोग पेड़ के नीचे पुताई कर झंडा गाड़कर किसी देवी का उस पेड़ में वास करना मानने लगे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है सच्चाई क्या है, स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed