{"_id":"5ee3b4988ebc3e43024fd23d","slug":"watchmen-will-give-information-about-sick-people-sonbhadra-news-vns529669757","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार लोगों के बारे में जानकारी देंगे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार लोगों के बारे में जानकारी देंगे चौकीदार
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी ने थाना प्रभारियों को चौकीदारों के माध्यम से बीमार लोगों के बारे में पता लगाकर अस्पताल भेजने का निर्देश दिया है। ।
रोजी-रोटी की तलाश में जिले से दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कलकत्ता समेत अन्य राज्यों में रोजी-रोटी की तलाश में गए लोगों के वापस घर आने का सिलसिला जारी है। अभी तक बाहर से लौटे श्रमिकों में से 24 लोगों में कोरोना पाजीटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की 33 टीमें गैर राज्यों एवं जिलों से लौटे लोगों को चिन्हित कर संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है। अभी तक लोहरा, खेमपुर, तियरा शिवदत्त, मारकुंडी, नेवारी, पुरना कला, अनपरा की श्रमिक बस्ती, बीजपुर के हास्टल में 24 कोरोना पॉजीटिव मिले है। इनमें से छह लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके है। वहीं प्रशासन ने जिन गांव या बस्ती में कोरोना पाजीटिव मिले है उसको सील कर दिया है। गांव में जिस घर में कोरोना रोगी मिले है उसके आसपास के 400 मीटर एरिया और शहर में जहां रोगी मिले 250 मीटर एरिया को सील किया गया है। एसपी ने थाना प्रभारियों को चौकीदारों के माध्यम से गांव में बीमार होने वाले व्यक्तियों के बारे में पता लगाकर उनका उपचार कराने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। अब पुलिस भी बीमार लोगों के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में सूचनाएं देंगी, ताकि रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ समय से इलाज हो सकें। हाकिम के आदेश के क्रम में मातहतों ने कार्य शुरू कर दिया है।