फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Warning to ADO of Nagwan, Kon and Duddhi

नगवां, कोन और दुद्धी के एडीओ को चेतावनी

Sat, 30 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Warning to ADO of Nagwan, Kon and Duddhi
डीएम चंद्र विजय सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ फेज-2 के अंतर्गत शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान उन्होंने हिदायत दी कि छूटे हुए परिवारों को शौचालय निर्माण की धनराशि कार्य प्रारंभ होने पर ही द्वितीय किस्त का भुगतान दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम सभाओं में निर्मित सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय पर खुलें, जिससे उसका उपयोग हो सके। देखरेख के लिए समूह की जिस महिला की तैनाती की गई है, उसके मानदेय का भुगतान निर्धारित समय पर कर दिया जाए। सामुदायिक शौचालय के संचालन की मॉनीटरिंग संबंधित विभाग की ओर से सुबह फोन कर लिया जाए। व्यक्तिगत सोख्ता गड्ढा निर्माण में नगवां, कोन और दुद्धी की प्रगति धीमी पाई गई। तीनों एडीओ पंचायत को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर कार्रवाई की हिदायत दी। मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतवार एकत्रित किए गए प्लास्टिक की प्रगति की समीक्षा की। एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा से कहा कि निकायों में भी प्लास्टिक के एकत्रीकरण के कार्य में तेजी लाई जाय। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए हरिवंश कुमार, डीपीओ राजेश कुमार खैरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed