फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Warden of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya removed

Sonebhadra News: पद से हटाई गई कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन

Wed, 15 Mar 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Warden of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya removed
बभनी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बभनी प्रकरण में होमगार्ड से बरामद बैग मामले में बुधवार को विद्यालय की वार्डेन पर कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने वार्डेन वंदना यादव को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई गठित बीईओ की तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से बैग ले जाते हुए होमगार्ड को बभनी मोड़ पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। बैग पकड़े जाने के बाद होमगार्ड वहां से भाग निकला था। इसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। मामला प्रकाश में आने पर बीएसए ने तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर जांच रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया था। उधर, होमगार्ड से बरामद बैग में बालिकाओं को मिलने वाली सामग्री बरामद हुई थी। टीम की तरफ से जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात वार्डेन वंदना यादव को पद से हटा दिया गया है। बीएसए ने बताया कि तीन बीईओ बभनी बृजेश कुमार सिंह, म्योरपुर देवमणि पांडेय व दुद्धी महेंद्र कुमार मौर्य से प्रकरण की जांच कराई गई है। इसमें दोषी पाई गई वार्डेन वंदना यादव को पद से हटा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed