{"_id":"d21136273788d0686a00cf6bf1afa78e","slug":"walking-out-with-fledged-band-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे संग निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे संग निकाली पदयात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 25 Mar 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के मेन चौक के समीप स्थित शीतला माता मंदिर से बुधवार को गाजे- बाजे के साथ पद यात्रा डाला वैष्णो मंदिर के लिए रवाना हुई।
रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने पद यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर फूलों की वर्षा की। पद यात्रा के साथ चल रही झांकी मनमोहक रही। मां शेरावाली की जयकारे से नगर गूंज उठा।
भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते हुए वैष्णो धाम की ओर बढ़ रहे थे। पद यात्रा बढ़ौली चौक, उरमौरा, लोढ़ी, मारकुंडी, सलखन, चोपन होते हुए डाला पहुंचेगी। यात्रा में जगदंबा प्रसाद, अमित, किशन, लवकुश चौरसिया, प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे।