{"_id":"cad70af2b917e7af22e82447c7fe8036","slug":"walk-the-path-of-ambedkar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलें
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को समारोहपूर्वक जिले भर में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने डा. अंबेडकर के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
कई जगहों पर गोष्ठी के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विकास भवन सभागार में सीडीओ महेंद्र सिंह ने कहा कि डा. अंबेडकर का भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान होने के साथ ही विश्व के तमाम देशों के संविधान की अच्छाइयों को समाहित किया है।
लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में भारत के संविधान के अनुरूप कार्य होने के ही बदौलत मतदान का अधिकार, समानता का अधिकार के अलावा नागरिकों को अपने कर्तव्य के निर्वहन में परोपकार समेटे हुए है,
विज्ञापन
जो विश्व के अन्य संविधानों में देखने को नहीं मिलता है। जिला कांग्रेस कमेटी ने राबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बंगला में देश के प्रथम कानून मंत्री एवं भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई।
जिला महासचिव अनिल सिंह ने डा. अंबेडकर के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। बैठक में एचएन सिंह, नामवर कु़शवाहा, शशांक मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डा. अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष अशुतोष कुमार दूबे, सूरज वर्मा, विशाल, रामपूजन, सूरज आदि रहे।
राबर्ट्सगंज पीयूसीएल कार्यालय पर डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसमें जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, श्यामाचरण गिरि, जितेंद्र मौर्य, विरेंद्र बहादुर सिंह, लालजी आदि रहे।
राबर्ट्सगंज विवेकानंद प्रेक्षागृह में एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ ने डा. अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान एक्सईएन कल्लन राम और एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद ने डा. साहब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष मुंशी राम, आरसी सरोज, सुदामा प्रसाद, कमला प्रसाद आदि रहे। डाक्टर भीमराव अंबेडकर समिति की ओर से राबर्ट्सगंज आर्यनगर में अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
इस दौरान अध्यक्ष बलवंत रंगीला, धीरज कुमार, बहादुर आदि मौजूद रहे। वैश्य समाज एसोसिएशन ने राबर्ट्सगंज कार्यालय पर अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी, राजेश केशरी, आनंद आदि रहे।
राबर्ट्सगंज कचहरी में सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों ने डा. अंबेडकर की जयंती मनाई। पूर्व अध्यक्ष राजबली चौबे ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की शुरुआत की।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसागर शर्मा, पीएन पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, ज्ञानेंद्र शरण राय, ओपी राय, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
कुसम्हा गांव में भी जयंती पर गोष्ठी और बिरहा का आयोजन हुआ। डाला प्रतिनिधि के मुताबिक भाजयुमो ने अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महेश सोनी, संदीप सिंह, गोविंद गुप्ता, सुनील राय, रामजी दूबे, सेराज मौजूद रहे।
वैनी प्रतिनिधि के मुताबिक भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने निसोगी डाक बंगला पर अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक रामकृष्ण पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह आदि रहे।
घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय दलित बस्ती में स्थापित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुण कुमार सिंह ने अंबेडकर के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान विजय शंकर श्रीवास्तव, कुमुद तिवार आदि रहे। ओबरा प्रतिनिधि के मुताबिक उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति ने डा. अंबेडकर की जयंती मनाई।
मुख्य अतिथि थर्मल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजय तिवारी ने स्टेडियम स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महाप्रबंधक ‘ब’ संग्राम प्रसाद, डा. राममूर्ति, रमेश सिंह आदि रहे।