फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vrats gave Argh, Gunjara to the rising sun

उगते सूरज को व्रतियों ने दिया अर्घ, गूंजा जयकारा

Sat, 21 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vrats gave Argh, Gunjara to the rising sun
राबर्ट्सगंज मेहुड़ी नहर में छठ पूजन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार को सुबह उदयाचल (उगते) सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। व्रती महिलाएं भोर में छठ घाटों पर पहुंचकर कमर तक पानी में खड़ा हो गई। सूर्य के उदय होने पर महिलाएं विधि विधान से पूजन की और इसके बाद सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं प्रसाद खाकर पारण की। इसी के साथ ही चार दिनी छठ महापर्व संपन्न हो गया। इस दौरान छठ घाटों पर आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ों पर लोग नाचते झूमते देखे गए। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर छठ घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम चार बजे से ही व्रती महिलाएं छठ पूजा घाट के लिए नंगे पांव निकल गई थीं। कोई दंडवत करते हुए तो कोई ढोल, नगाड़े के धुन पर नाचते गाते हुए छठ घाट पहुंचा। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रात भर महिलाएं घाट पर रूकी रहीं। कई व्रती महिलाएं रात में छठ घाट पर न रूक कर घर चली गईं। शनिवार को चार बजे भोर में नित्यक्रिया से निवृत्त होकर स्नान आदि करने के पश्चात व्रती महिलाएं छठ घाट पहुंचीं और कमर तक पानी में खड़ी हो गईं। व्रती महिलाएं अपनी मन्नत के अनुसार दंडवत छठ मईया को नमन करते हुए घाट पहुचीं। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। छठ मइया के गीतों से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया। राबर्ट्सगंज नगर के राम सरोवर, मेहुड़ी नहर, बढौली तालाब, बरकरा पोखरा, ममुआ, बुड़हर, लोढ़ी में स्थित भेलाही बंधी समेत अन्य तालाबों पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अंजनी कुमार राय पूजा स्थलों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

दुद्धी : कस्बे के प्राचीन शिवाजी तालाब, कैलाश कुंज द्वार मल्देवा, लऊवा नदी, खजुरी शिव मंदिर, दिघुल ठेमा नदी, टेढ़ा छठ घाट सहित अन्य स्थानों पर छठ पूजा के लिए महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन: कस्बे के समीप स्थित सोन नदी तट पर सूर्य को अर्घ्य दिया गया। भगवान भास्कर के प्रकट होते ही जयकारा गूंजने लगा। श्रद्धालुओं ने पटाखा छोड़ने के साथ ही जयकारा लगाना शुरू कर दिया। फोर्स के साथ थानाध्यक्ष नवीन तिवारी पूजा घाट पर मौजूद रहे।
ओबरा: नगर के रेणु नदी तट, सेक्टर नौ, रेडियो स्टेशन के समीप ग्राउंड, सेक्टर दस, बिल्ली पोखरा सहित एक दर्जन से ज्यादा छठ घाटों पर व्रती महिलाओं संग श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर प्रभारी निरीक्षक ओबरा शैलेश राय सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान सुरक्षा में लगे रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी एवं उमाशंकर सिंह, ईओ अमित कुमार सिंह, रमेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विंढमगंज: सततवाहिनी नदी के तट पर बने छठ घाट पर पानी में बने महाआरती के स्टेज पर काशी से आए विद्वानों की टोली ने भगवान सूर्य के महाआरती की। राजेश कुमार गुप्ता समिति के पदाधिकारियों के साथ महाआरती के दौरान मौजूद थे। इस मौके पर राजकमल मद्धेशिया अजय गुप्ता, अमित मद्धेशिया, पप्पु गुप्ता, सतीश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, मनोज कुमार, उज्जवल मद्धेशिया, सुशांत कुशवाहा, डीसी मद्धेशिया, धर्मेंद्र मद्धेशिया, विनोद जयसवाल, रोशन गुप्ता, शुभम गुप्ता, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
----------------------------
इनसेट
अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर जुटे श्रद्धालु
अनपरा। ऊर्जांचल में महापर्व छठ शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गई। सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पारण किया। पानी में खड़े होकर व्रतधारियों ने सूप, बांस की डलिया में मौसमी फल, गन्ना सहित पूजन सामाग्री और गाय के दूध से भगवान सूर्य की पहली किरण देखते ही अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। नहाय- खाय से शुरू होकर चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दूसरे दिन खरना का प्रसाद चढ़ाकर एवं खाकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को जल से अर्घ्य दिया गया था और शनिवार को सुबह दूध से अर्घ्य देने के साथ ही पर्व की समाप्त हुआ। सामाजिक कार्यकर्ताओं के तरफ से छठ घाटों पर व्रती महिलाओं के लिए चाय की व्यवस्था की गई थी।
------------------------
इनसेट
लौआ नदी तट पर सूर्य प्रतिमा स्थापित
दुद्धी। ब्लॉक मुख्यालय से सटे बीड़र गांव के लौआ नदी नदी के तट पर शनिवार को छठ पूजा के अवसर पर भगवान भास्कर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा गायत्री परिवार की तरफ से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। व्यास पीठ पर गायत्री परिवार के अजीत चौबे, हरसू राम चंद्रवंशी, शिव शंकर कुशवाहा ने विधि विधान से यज्ञ, हवन, आरती आदि कार्यक्रम संपादित कराए। आयोजक राम मनोहर नोरके , कौशल्या देवी एवं माता सरस्वती देवी ,राम केश्वर प्रसाद के सानिध्य में ग्राम प्रधान नारद पटेल,अमरनाथ, वेद प्रकाश , अरविंद, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार ,विजयधारी, राजेश कुशवाहा, शांतेश्वर कुशवाहा एवं गायत्री परिवार के पन्ना लाल कुशवाहा,जितेंद्र कुमार चंद्रवंशीआदि मौजूद रहे।

-------------------------------
देवी जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु
बभनी। कस्बे में डाला छठ महापर्व पर बभनी युवा समिति की तरफ से छठ घाट पर देवी जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में पूरी रात श्रद्धालूओं ने लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवनारायण सिंह खरवार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना का बोल घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो वंदना पर श्रोता झूम उठे। इसके बाद हनुमान वंदना किया गया। छठगीत हाली हाली उग हे सूरूज देव होता अर्घ्य के बेर पर सभी छठब्रती महिलाएं झूम उठी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. हीरालाल, रविशंकर गुप्ता, सुनिल कुमार,संजय कुमार जायसवाल, अखिलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार,श्याम पांडेय, शिवबाबू का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed